पूर्णिया, अप्रैल 18 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए एसडीएम अभिषेक रंजन ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को पत्र जारी कर अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अवैध खनन रोकने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उसी के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया है कि एनएच-31 किनारे बालू और मिट्टी लदे ट्रैक्टर व अन्य वाहन बड़ी संख्या में चलते हैं। यह भी पढ़ें- अवैध खनन की शिकायत उपायुक्त तक पहुंच रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण : डीस...