नवादा, अप्रैल 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बालू से जुड़े अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध जिले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वारिसलीगंज व मुफस्सिल इलाके में छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर व दो ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और अवैध खननकर्ता तथा चालक मौके से भाग निकले। इस मामले में अवैध खननकर्ताओं की पहचान कर 31 आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इन पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। कुल 26 लाख 75 हजार 333 रुपये जुर्माना लगाया गया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने 31 मार्च को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर, बासोचक व मसनखामा के समीप सकरी नदी व आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान बासोचक स्थित पावरग्रिड के पीछे मरलाही नदी मे...