रुडकी, फरवरी 23 -- रुड़की, संवाददाता। सोमवार को किशनपुर जमालपुर के ग्रामीण तहसील में पहुंचे और क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी रुड़की के नाम एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। बाद में एसपी देहात से भी यूनियन के लोग मिले। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पिछले कई दिनों से नदी में करीब दस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एक जेसीबी के माध्यम से दिन-रात अवैध खनन किया जा रहा है। वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से गांव के बीच से गुजरते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...