औरैया, अप्रैल 24 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार देर रात विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर रात 12:30 बजे से 2:00 बजे तक औरैया-जालौन रोड सहित विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान में उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनंद वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली पुलिस बल और एआरटीओ विभाग की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध खनिज के परिवहन में लगे वाहनों के साथ-साथ अन्य अनियमित रूप से चलने वाले वाहनों की भी सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान कुल 153 वाहनों की जांच की गई, जिनमें विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 5 लाख 85 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक मार्ग बदलते नज...