औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार रात औरैया-इटावा मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे शुरू हुए इस अभियान में 14 डंपरों की जांच की गई।जांच के दौरान चार डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों डंपरों को सीज कर दिया और उन पर कुल 2 लाख 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान खान अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और टीम के साथ मिलकर जांच की। एसडीएम ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त क...