औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ मंगलवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज किया और 28 वाहनों का चालान किया। अभियान देवकली चौकी क्षेत्र से जालौन चौराहा, रिलायंस पेट्रोल पंप होते हुए औरैया-इटावा मार्ग पर चलाया गया। इस दौरान अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के साथ ही अन्य अनियमित वाहनों की भी सघन जांच की गई। कार्रवाई में कोतवाली पुलिस, खान विभाग के अधिकारी वशिष्ठ यादव, एआरटीओ कार्यालय के पीटीओ आनंद राय और जीएसटी विभाग के सीटीओ शैलेंद्र मौर्य शामिल रहे। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताओं पर कुल 7 लाख 85 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान क...