अयोध्या, मई 14 -- बीकापुर, संवाददाता। अवैध खनन और मिट्टी के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार बीकापुर दिनेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरा डंपर पकड़ लिया। मामले में कोतवाली बीकापुर में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को शाम करीब सवा चार बजे तहसीलदार बीकापुर, राजस्व निरीक्षक श्यामजी श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक घनश्याम लाल तथा क्षेत्रीय लेखपाल अतुल कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने ग्राम महवा क्षेत्र में छापेमारी की। यह भी पढ़ें- हथौड़ी : मिट्टी खनन में लगी जेसीबी जब्त मौके पर मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन संख्या यूपी 42 डीटी 9879 तथा मिट्टी से भरा डंपर संख्या यूपी 52 ...