एटा, अप्रैल 27 -- डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध जनपद में सख्त अभियान चल रहा है। तहसील सदर क्षेत्र के गांव सुन्ना-सिहोरी में देररात तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने छापेमारी कर एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर जब्त किये हैं। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। डीएम के निर्देशन में बीती रात ग्राम सुन्ना सिहोरी क्षेत्र में तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाही के दौरान मौके पर बिना किसी वैध अनुमति के खनन कार्य करते हुए पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन एवं 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली (मिट्टी से भरी हुई) को मौके से पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना पिलुआ की अभिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.