झांसी, मार्च 28 -- कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन और लगातार आ रही शिकायतों पर पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसा है। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौका-मुआयना किया। खिरियाघाट क्षेत्र में नदी किनारे जेसीबी मशीन से खनन में इस्तेमाल की जाने वाली सड़क पर खुदाई करवाकर बंद कर दी। ताकि बालू या खनन से लदे वाहन न निकल सकें। नदी किनारे से बालू का अवैध खनन हो रहा है। रात-दिन यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगातार परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना प्रशासन को मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खनन में इस्तेमाल हो रहे रास्ते को जेसीबी से गहरी खुदाई कराकर अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। एसडीएम अवनीश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी अवैध खनन या...