अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, 15 दिन में 3 लाख की वसूली
कन्नौज, अप्रैल 23 -- अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ शासन के निर्देश पर चलाए गए 15 दिन के विशेष अभियान में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने न सिर्फ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की, बल्कि आर्थिक चोट भी पहुंचाई। इस अभियान के तहत 22 अप्रैल को हुई बड़ी कार्रवाई में 7 डंपरों को सीज किया गया, जबकि ओवरलोडिंग के मामले में एक डंपर सहित कुल 26 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान करीब 2.99 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान की खास बात यह रही कि इसे उच्च अधिकारियों की निगरानी में योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पटेल के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर औचक चेकिंग की। यह भी पढ़ें- रात में चला सघन चेकिंग अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.