अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, नौ वाहन सीज
संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को कांटे चौकी पुलिस ने अभियान चलाकर बिना कागजात संचालित हो रहे नौ वाहनों को सीज कर दिया। इस दौरान खनन कार्य में लगी जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया। कांटे चौकी इंचार्ज उमा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान चालकों द्वारा वाहनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर मौके पर ही जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली को सीज करते हुए कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जेसीबी और ट्राली समेत ट्रैक्टर सीज इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से बिना वैध कागजात खनन कार्य न करने की अपील की गई है, अन्यथा सख्त कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.