कुशीनगर, सितम्बर 3 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले में अवैध खनन और लाल बालू की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने नाकेबंदी और जांच अभियान तेज कर दिया है। बिहार बार्डर से सीमा से होकर जिले में प्रवेश करने वाले बालू लदे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नौ डंपर पकड़ेजांच अभियान और कार्रवाई खनन, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही हैं। एक पखवाड़े में अभियान के दौरान 254 वाहनों का चालान करने के साथ 92 वाहनों को सीज किया गया है। वहीं अवैध खनन और बालू तस्करी से जुड़े मामलों में छह मुकदमा विभिन्न थानों में दर्ज कर दो दर्जन से अधिक अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई की गई है।तस्करी के खिलाफ सख्त निगरानी अधिकारियों की सख्ती के बाद बालू के ...