आजमगढ़, अप्रैल 3 -- माहुल। फूलपुर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। फूलपुर तहसीलदार राजू कुमार ने अंबारी पुलिस के साथ खानजहांपुर सजई गांव में छापेमारी की। अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने के बाद उसे थाने में सीज कर दिया। फूलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के मामले में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...