औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। औरैया-इटावा मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सोमवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे शुरू हुए इस अभियान में 14 डंपरों की जांच की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई जांच के दौरान चार डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों डंपरों को सीज कर दिया और उन पर कुल 2 लाख 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान खान अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और टीम के साथ मिलकर जांच की। उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के...