अवैध खनन पर चाबुक, अभियान चलाकर जिले में सीज किए गए 71 वाहन
महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अवैध खनन पर प्रशासन का चाबुक चला है। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिले भर में विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में अवैध खनन व अवैध ढुलाई में शामिल 71 वाहनों को सीज कर दिया है। इनमें 45 ट्रैक्टर-ट्राली, 12 लोडर, चार जेसीबी मशीन, सात डम्फर, एक ट्रक, एक पिकअप व एक दोपहिया वाहन शामिल हैं। इस कार्रवाई से अवैध खनन कराने वालों में हड़कंप मच गया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान के क्रम में पुलिस व प्रशासन ने अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिह्नित संवेदनशील स्थानों, नदी तटों, निर्माणाधीन क्षेत्रों एवं खनन प्रभावित इलाकों में विशेष चेकिंग, निगरानी एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। संयुक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.