हापुड़, फरवरी 15 -- अवैध मिट्टी खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर-ट्राली एवं एक लोडर मशीन को एसडीएम श्रीराम यादव ने अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ा कर सीज कर दिया। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ शनिवार रात को एसडीएम श्रीराम यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार शिकायतों के बाद देर रात एसडीएम ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए अवैध मिट्टी से भरी ट्रालियों का पीछा किया और फिर पकड़ा। उनके अनुसार मौके पर कुल चार ट्रैक्टर-ट्राली एवं एक लोडर को भी पकड़ा है,अवैध खनन में चल रही थीं। कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली चालक अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए,जबकि चार ट्रैक्टर-ट्रालो ओर लोडर को एसडीएम ने मौके पर रोककर पुलिस को सुपुर्द किया और ट्रालियों को तत्काल सीज कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों ...