गौरीगंज, मार्च 25 -- अमेठी। संवाददाता बीते 18 मार्च को कोतवाली क्षेत्र अमेठी में मिट्टी लदी ट्रक को पकड़कर सीज करने पर भूतत्व व खनिकर्म विभाग के क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी अयोध्या पर गाड़ी छोड़ने का दबाव डालने व धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अधिकारी की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है।क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च की रात लगभग पौने 12 बजे चेकिंग के दौरान ककवा रोड पर उन्होंने मिट्टी लदी एक ट्रक को रोककर मिट्टी के परिवहन के संबंध में कागजात मांगे तो ट्रक चालक कोई कागज नहीं दिखा सका। जिस पर उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि कुछ समय बाद कार से आए दो लोगों ने उन्हें रोककर ट्रक पकड़ने को लेकर पूछताछ करते हुए ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.