गोरखपुर, अप्रैल 26 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। लालपुर टीकर गांव के सामने राप्ती नदी किनारे अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जारी है। रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर खनन इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को देखते ही खनन में लगे चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। इस दौरान एक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके से मिली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रामगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया, जहां वाहन को सीज कर दिया गया। खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.