अवैध खनन पर कड़ाई, लंबे समय से जमे सीआईएसएफ जवानों का होगा तबादला
धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद में कोयले के अवैध खनन के खिलाफ कड़ाई की तैयारी चल रही है। उक्त मुहिम के तहत सीआईएसएफ में भी साफ-सफाई की तैयारी है। बीसीसीएल यूनिट में तीन साल से तैनात सीआईएसएफ कर्मियों को स्थानांतरित किया जाएगा। यूं तो तीन साल बाद स्थानांतरण रूटीन प्रक्रिया है लेकिन बीसीसीएल यूनिट में इसका सख्ती से अनुपालन का निर्देश है। बीसीसीएल यूनिट में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी को डीआईजी बनाया जाना इसी दिशा में अहम संकेत है। जानकारी के अनुसार अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने के लिए कोयला मंत्रालय और गृह मंत्रालय की बैठक के बाद बीसीसीएल के लिए तैयार मानक संचालन प्रक्रिया का क्रियान्वयन सख्ती से लागू करने की तैयारी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और कोयला अधिकारियों को भी आगे आकर छापेमारी, जब्ती के मिले अधिकार पर अमल करना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.