अवैध खनन पर आधी रात रेड, जेसीबी जब्त, एक गिरफ्तार
सहारनपुर, मई 18 -- बेहट, संवाददाता। यमुना नदी में अवैध खनन के बड़े खेल का रविवार रात खुलासा हुआ, जब खनन विभाग और बेहट पुलिस की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर खनन माफियाओं के नेटवर्क पर शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान नदी क्षेत्र में जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदाई होती मिली, जबकि खनिज से भरे वाहन हरियाणा की ओर भेजे जा रहे थे। टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन जब्त कर उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दर्जनों डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य मशीनों के चालक भाग निकले। खान अधिकारी सुभाष ने बताया कि असलमपुर बरथा, रसूलपुर उर्फ रसूली, आलमगीर गुर्जर, धौलरा और नुनियारी क्षेत्र में यमुना नदी के भीतर बड़े स्तर पर अवैध खनन कराया जा रहा है। बताया गया कि हरियाणा से जुड़े माफिया जेसीबी मशीनों से खुदाई कर खनिज निकाल रहे हैं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.