बांदा, जून 22 -- बांदा। मप्र के सीमा क्षेत्र में अवैध खनन जोरो पर हैं। बीते दिनों बिल्हरका गांव के ग्रामीणों ने अवैध खनन पर पुलिस की मिली भगत का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने सख्ती के साथ दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन स्थानीय तहसील प्रशासन इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए है कि आखिरकार किसके इशारे पर यह अ‌‌वैध खनन हो रहा था। इस पर स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कार खनन करने वालों को क्यों बचाया जा रहा है। वहीं कालिंजर क्षेत्र में बागे नदी से अवैध खनन को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन परिवहन के आरोप में करतल चौकी के दो सिपाही लाइन हाजिरअवैध खनन की...