मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद। अवैध खनन रोकने के लिए जिलाधिकारी ने सख्ती की है। अब जिले की सीमा पर पैनी निगरानी के इंतजाम किए जा रहे हैं। एडीएम वित्त ममता मालवीय ने बताया कि अवैध खनन और उसके परिवहन को रोकने के लिए तीसरी आंख का पहरा मजबूत होगा। इसमें बिजली की मोहताजी नहीं रहेगी। इसके लिए सोलर एनर्जी से संचालित स्क्रीन पर सीमा से पार होने वाले वाहनों का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही सीसी टीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। इसके लिए जहां आवश्यकता है वहां चेक प्वाइंट का प्रस्ताव बनेगा। जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि इस पर खर्च होगी। वर्तमान में करनपुर, नेफा, ठाकुरद्वारा और मानपुर में चेक गेट हैं। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर अंकुश लगाने को चेक प्वाइंट पर और कड़ी होगी निगरानी डीएम ने कहा जिन वाहनों में दोनों ओर नंबर प्लेट नहीं होने, अस्पष्ट होने अथवा क्षतिग्रस्त मि...