महोबा, फरवरी 24 -- महोबा, संवाददाता। अवैध खनन परिवहन में लगे वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा गया है। जिलाधिारी के निर्देश पर खनिज विभाग ने एआरटीओ के साथ कबरई में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की तो 16 वाहन बिना रायल्ट्री के पाए गए। इन वाहनों को सीज कर कबरई पुलिस के सुपुर्द किया गया है। बाद में दो वाहन और पाए गए जिनका चालान किया गया है। कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पत्थर उद्योग नगरी कबरई से महानगरों के लिए वाहन फर्राटा भर रहे है। कई वाहन दूसरे जिलों में एनआर में पकड़े जा रहे है। एनआर वाहनों पर शिकंजा करने के लिए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी आरबी सिंह ने एआरटीओ दयाशंकर और पुलिस बल के साथ कबरई में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। जिला खनिज अधिकारी आर बी सिंह का कहना है कि कबरई से महानगरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.