कानपुर, जनवरी 13 -- मंगलपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के झींझक किशौरा गांव में खनन माफिया ने डेढ़ बीघे के रकबे से लगभग 500 ट्राली मिट्टी खनन कर ली। वहीं दो रातों में जबरदस्त हुए खनन के बाद भी प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लगी। पीड़ित ने आईजीआरएस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। सरकार खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए अधीनस्थों को तमाम दिशा-निर्देश दे रही है, लेकिन इसके बाद भी खनन माफियाओं पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। खनन माफिया प्रशासन को चुनौती देते हुए मिट्टी का खनन करवा रहे हैं। उन्हें प्रशासन का कोई भय नहीं है। वहीं पूरी रात जेसीबी से मिट्टी का खनन करके दर्जनों ट्रैक्टरों से ढोई जा रही मिट्टी के बारे में प्रशासन को भी भनक नहीं लग रही है। इसी तरह का एक मामला झींझक क्षेत्र के किशौरा गांव का सामने आया है। झींझक कस्बा निवासी अमित गुप्ता ...