घाटशिला, अप्रैल 16 -- जादूगोड़ा। जिले में कथित अवैध बालू एवं खनिज उत्खनन को लेकर जिला बीस सूत्री सदस्य टिकी मुखी ने झारखंड सरकार के डायरेक्टर माइंस राहुल कुमार सिन्हा को विस्तृत शिकायत भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत में बालीजुड़ी, स्वर्गछिड़ा, पूंसिया, रेडुआ और कोइमा क्षेत्रों में पोकलेन मशीनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर बालू खनन का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, प्रतिदिन सैकड़ों हाइवा वाहनों के जरिए बालू का उठाव व परिवहन किया जा रहा। इन वाहनों को कथित रूप से विभिन्न स्तरों पर एंट्री (विभाग में गाड़ी नंबर लिखवा देना) प्रदान की जाती है, जिसके कारण इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...