अवैध खनन के विशेष अभियान में 9 वाहनों पर कार्यवाही
कानपुर, जून 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। उपखनिज के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा डीएम के निर्देश पर विशेष अभियान में निदेशालय लखनऊ की टीम एवं खान अधिकारी ने कानपुर-झांसी राजमार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को अभियान के दौरान कुल 150 वाहनों की जांच के बाद बिना वैध परिवहन प्रपत्र (एमएम-11/ई-रवन्ना आदि) के मौरम ले जाने पर 9 वाहनों का चालान करते हुए 5,20,740 का जुर्माना वसूला गया। उपखनिज के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि नियमित निगरानी एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे राजस्व हानि को रोका जा सके तथा खनन नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.