मेरठ, मार्च 7 -- जानी थाना क्षेत्र के बहरामपुर खास गांव निवासी युवक ने अवैध खनन का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बहरामपुर खास गांव निवासी दीपेश शर्मा ने बताया कि गांव के आसपास लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। कई बार इसका विरोध करते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की। मगर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित के अनुसार 23 फरवरी की रात वह शादी समारोह में जा रहा था। रास्ते में अवैध खनन कर मिट्टी से भरे करीब पांच डंपर गुजरे। आरोप है कि इनमें से एक डंपर ने उसके वाहन को साइड मार दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद उसने अवैध खनन के खिलाफ फिर से शिकायत की।आरोप है कि अवैध खनन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.