कानपुर, अप्रैल 6 -- सरसौल, संवाददाता। नर्वल तहसील क्षेत्र के तिलसहरी बुजुर्ग गांव में ग्रामीणों ने सरकारी जमीनों पर अवैध खनन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने एसडीएम नर्वल से मामले की शिकायत की है। तिलसहरी बुजुर्ग गांव के निवासी राम भरोसे, बाबूराम, अरविन्द पाल, सतीश कुमार, अभिषेक सिंह, अनुराग आदि ने आरोप लगाया है कि गांव के तालाबों और ग्राम सभा की जमीनों पर खनन माफिया द्वारा अवैध रूप से पिछले दो माह से खनन किया जा रहा है। पिछले साल खनन से हुए गड्ढों में दो किशोरों की डूबकर मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने अवैध खनन का विरोध किया तो आरोपित खनन माफिया समेत उसके गुर्गों ने तमंचा दिखाकर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी। आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.