मुजफ्फर नगर, जुलाई 1 -- मीरापुर। क्षेत्र के गांव बलीपुरा में अवैध खनन के वाहन ने सड़क पर बैठे एक कुत्ते को कुचल दिया। इस दौरान घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे भी टक्कर लगने से बाल-बाल बच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर खनन कार्य में लगे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के जंगल में कई दिनों से अवैध खनन चल रहा था। सोमवार देर रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गांव के भीतर से गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों के बेहद करीब से निकली। बच्चे तो सुरक्षित बच गए, लेकिन सड़क पर बैठा एक कुत्ता वाहन की चपेट में आकर मर गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन के वाहन से हादसा टला, दो बच्चे बाल-बाल बचेग्रामीणों का हंगामा शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर ...