देवरिया, अप्रैल 13 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पिंडी खरवरिया के समीप हो रहे अवैध खनन के मामले में पुलिस ने रविवार को चार डम्फर को सीज कर दिया। वहीं डम्फर के बिजली के पोल में टकराने से गांव में उतरी बिजली से सैकड़ों घरों के एसी, फ्रिज, कुलर, पंखा आदि समान जल जाने के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।रामजानकी मार्ग सड़क का निर्माण एक कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। रविवार को पिंडी खरवरिया व धमौली के बीच कर्मा वीर बाबा के समीप खनन हो रहा था। खनन के संबंध में किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी होने पर डम्फर ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान एक डम्फर ट्रक बिजली पोल से टकरा गया। जिसके चलते आपस में तार सट गया और सैकड़ों घरों में बिजली के फ्रिज, कूलर, पंखा, वाशिंग मशीन आदि उपकरण जल गया। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.