महोबा, फरवरी 23 -- पनवाड़ी, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त हुआ है। लगातार खनन की शिकायतों पर चलाए गए अभियान में खनन में लगे वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। कार्रवाई से खनन करा रहे माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र के नगाराघाट्, स्योढ़ी, बराना आदि में अवैध खनन के मामले अधिकारियों तक पहुंच रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन में लगे वाहन रात दिन फर्राटा भरते है। कई बार तेज गति से दौड़ रहे इन वाहनों से हादसों का खतरा रहता है। शिकायतों के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। रात के अंधेरे में माफिया खनन करा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में खनन से सड़कों का कचूमर निकल रहा है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रविवार को अधिकारियों के आदेश पर नायब...