बदायूं, जून 8 -- तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किया। सीज किए गए वाहनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव अंगथरा सतासी में अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। शिकायत करने वाले ने बताया कि जेसीबी से खनन किया जा रहा है। सूचना पर नायब तहसीलदार अमित कुमार मौके पर पहुंचे तो सरकारी वाहन देखकर खनन कार्य में लगे जेसीबी चालक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन पीछा कर गांव अंगथरा में एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया।नायब यह भी पढ़ें- अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली सीज तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि चालक से मिट्टी खनन संबंधी अनुमति पत्र एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को...