मेरठ, जनवरी 26 -- मवाना। क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार रात सीओ पंकज लवानिया को नगर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीओ मेरठ रोड स्थित बड़े महादेव मंदिर के पास पहुंचे, जहां मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया गया। जांच के दौरान चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने एक चालक को मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीओ ने थाना प्रभारी पूनम जादौन को मौके पर बुलाकर खनन गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी न रखने को लेकर नाराजगी जताई और संबंधित चौकी स्टाफ को भी फटकार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...