संभल, मई 8 -- खनन अधिकारी की सूचना पर बुधवार की रात पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के टिकटा रोड पर अवैध मिट्टी खनन करने को लेकर छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद चालक व अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। वहीं खनन विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की देर रात खनन अधिकारी को सूचना मिली कि टिकटा रोड पर गांव कमालपुर के निकट बिना अनुमति के जेसीबी से मिटटी खनन कर ले जाई जा रही है। खनन अधिकारी अवकाश पर थे। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अवैध खनन स्थल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और एक डंपर कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मौके पर जांच-पड़ताल की गई तो सामने आया कि खनन से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.