मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने रविवार को अवैध खनन करने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। ग्राम राजापुर की सरकारी भूमि पर अवैध खनन करने पर पांच व्यक्तियों अमरेश चंद्र मौर्या निवासी लल्लाघाट पुतलीघर, रमाशंकर यादव उर्फ नरेश् यादव, अंकित उर्फ गोलू यादव, आशीष यादव निवासी राजापुर, मनीष यादव निवासी चंद्रदीप पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम ने कहा कि डीएम और एसपी के आदेश पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...