अवैध खनन की शिकायत पर की खनन टीम ने जांच
नवादा, जून 13 -- अवैध खनन की शिकायत पर खनन विभाग की टीम ने मामले की जांच की। खनन टीम ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव के समीप स्थित स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि इस बारे में जल्द ही जांच प्रतिवेदन पुलिस व प्रशासन को सौंपा जाएगा। ताकि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।
ग्रामीणों की शिकायत रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन की शिकायत पर थानास्तर से खनन विभाग को जांच के लिए प्रतिवेदित किया गया था। जिसके आलोक में जांच की गयी। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जा सकेगी। मामला धनवारा-लखमोहना बालू घाट में अवैध खनन के कथित आरोप से जुड़ा है। इस मामले में अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने नवादा के डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.