बोकारो, सितम्बर 12 -- शुक्रवार को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीडियो संवाद के माध्यम से उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बैठक की। उसके बाद डीसी-एसपी ने जिला विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मौके पर जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर प्रभावी रोकथाम तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिले के वल्नरेबल प्वाइंट्स को चिह्नित कर चेकनाका स्थापित करने एवं वहां दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही, अवैध खनन से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी व त्वरित कार्रवाई के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फोर्स का सेल गठन करने को कहा गया। उन्होंने अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित शिकायतों के लि...