प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- कई दिन से जेसीबी से मिट्टी खनन कर ट्रैक्टरों से अवैध रूप से ढुलाई की जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से राहगीरों को लिए खतरा हो गया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को सीज किया तो दूसरे ट्रैक्टर और जेसीबी संचालकों में हड़कंप मच गया। इलाके में जेसीबी से अवैध खनन कर ट्रैक्टरों पर मिट्टी लादकर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। कुंडा के फरेदूपुर से मनगढ़ रोड पर मिट्टी लादकर जाने वाले ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चल रहे थे, धूल से बाइक सवारों, राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही थी। इसके साथ तेज रफ्तार के कारण हादसे की आशंका बनी हुई थी। मोहल्ले को लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत किया। सूचना पर दरोगा निर्मल पुलिस टीम के साथ फरेदूपुर पहुंचे। अवैध रूप से ट्रैक्टर पर मिट्टी ले जाकर ट्रैक्टरों को रोककर ...