भदोही, फरवरी 26 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गिर्दबड़गांव निवासी चंदन सिंह ने मंडलायुक्त समेत आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजा। आरोप लगाया कि गांव स्थित तालाब के भू को मिट्टी माफिया खोदकर बेचने का काम कर रहे हैं। इसके कारण गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत भी दयनीय हो गई है। आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। मिट्टी लदे वाहनों के कारण बस्ती के लोग रहे हैं। इसके कारण किसी भी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रकरण की सक्षम अधिकारी से जांच कराने के साथ ही औचक निरीक्षण करके कार्रवाई कराने की मांग किया। ऐसा ना होने पर गांव के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...