गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बेलीपार थाना क्षेत्र के ताल नदोर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्री के पास गहरी खोदाई के मामले में शुक्रवार को साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की गई। बाउंड्री से करीब 150 मीटर दूर खोदे गए गड्ढे के चारों ओर बुलडोजर चलाकर किनारे की मिट्टी काटी गई ताकि जांच में बुलडोजर के बकट से काटी गई मिट्टी के निशान न दिखे। अब सवाल उठता है कि आखिर साक्ष्य मिटाने की कोशिश किन लोगों ने की और उन्होंने इतना दुस्साहस किसके सह पर किया? ताल नदोर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्री के पूर्व एवं दक्षिण दिशा में पोकलेन एवं डंपरों से गहरी खोदाई करके बड़े रकबे में मिट्टी निकाली गई है। एक सप्ताह पहले डंफरों से हुई मौतों के मामले में प्रशासन सख्त हुआ तो सरकारी जमीन में अवैध खनन करने वालों ने उसमें पान...