अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन ने जेसीबी और डंपर किए सीज
संभल, जून 7 -- बबराला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूरपुर गांव के जंगल में अवैध खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें खेत में तीन से चार फुट गहरा गड्ढा साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए राजस्व विभाग से रिपोर्ट भी मांगी गई है। गांव निवासी राजू पुत्र जोहरी ने आरोप लगाया कि उनकी लगभग 11 बीघा जमीन गांव के जंगल क्षेत्र में स्थित है। आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोगों ने एक ईंट-भट्टा स्वामी के साथ मिलकर खेत की मिट्टी का अवैध रूप से खनन शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.