बहराइच, अप्रैल 4 -- जरवलरोड, संवाददाता। बिना अनुमति के अवैध खनन किए जाने की सूचना मिलने पर पर पहुंची राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने एक जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दिया है। शनिवार को राजस्व टीम को सूचना मिली कि जरवलरोड के ग्राम रुदाइन में अवैध खनन चल रहा है। सूचना मिलते ही लेखपाल रूपेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, राजस्व निरीक्षक संतराम ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर देखा जहां अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली पाई गई। लेखपाल ने बताया जरवलरोड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी में अवैध खनन में लगी एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट बनाकर खनन विभाग को भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...