सोनभद्र, जून 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोन नदी में कथित अवैध बालू खनन और हाल में हुई घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खुलेआम अवैध खनन हो रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आशुतोष दुबे ने कहा कि बड़ी-बड़ी मशीनों से नदी के बीचों-बीच बालू का खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण और जलीय जीवों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि नदी की प्राकृतिक धारा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर नदी का बहाव रोककर पोकलेन और जेसीबी मशीनों से खनन कराया जा रहा है, जबकि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों का संचालन भी लगातार जारी...