हाथरस, जुलाई 15 -- जनपद में कर-करेत्तर/राजस्व वसूली की प्रगति, लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष वसूली की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों, लंबित आरसी, तहसीलवार एवं विभागवार राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, संबंधित अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Kis...