बिजनौर, मार्च 1 -- शनिवार की देर रात ग्राम समाज भूमि पर अवैध खनन कर रहे लोगों पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जमापुर मे अवैध खनन द्वारा ग्राम समाज भूमि पर भराव कार्य किया जा रहा था। जिसका विरोध गांव वालों ने किया तो खनन करने वाले ग्रामीणों से भिड़ गये । जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस व राजस्व टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुची और दो ट्रैक्टर डम्पर, एक लोडर जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया । तहसीलदार ने रात को ही लेखपाल को निर्देश दिए है कि जहां से मिट्टी उठाई गयी तथा जहां मिट्टी भराव हो रहा था दोनो स्थानों की जांच कर रिपोर्ट दे । हालांकि खनन कर किसके कहने से मिट्टी भराव कर रहे थे, ये अभी तक पता नहीं चल सका है । थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.