अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा। सुभासपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से अवैध खनन का संगठित कारोबार जिले में खुलेआम संचालित हो रहा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कहा कि जिले में अवैध खनन का नेटवर्क तेजी से फल-फूल रहा है। ओवरलोड ट्रकों से सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। आम जनता की जान भी जोखिम में है। खनन विभाग प्रभावी कार्रवाई से दूर मौन बना है। अवैध डग्गामार वाहन व टैक्सी संचालन का मुद्दा भी उठाया। आरोप लगाया कि अमरोहा व जोया क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। यह भी पढ़ें- रात में अवैध खनन पर अब ड्रोन का होगा पहरा आबादी के बीच संचालित गैस गोदामों को हटाने की मांग भी की। हसनपुर व...