मुरादाबाद, जनवरी 29 -- उत्तराखंड से अवैध खनन करने वाले आठ डंपर स्वामियों और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नेपा चौकी क्षेत्र में तहसील स्तर से नियुक्त कर्मचारियों द्वारा वाहनों की नियमित जांच के दौरान डंपरों में अवैध मिटटी, रेता लदे वाहनों के प्रपत्र संदिग्ध पाए गए। जांच में सामने आया कि वाहन चालकों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी तैयार कर पेश किए गए थे, जिस पर आठ वाहन स्वामियों व चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रपत्रों में बजरी- बजरफुट के नाम तथा निर्गमन का समय बदलकर उन्हें वैध दिखाने का प्रयास किया गया। संदेह होने पर जांच टीम ने सभी दस्तावेज एसडीएम सदर को सौंप दिए। एसडीएम के निर्देश पर संबंधित विभाग द्वारा बारकोड एवं आईएसटीपी नंबर के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.