बरेली, मई 23 -- अवैध खनन करते हुए जेसीबी व तीन ट्रैक्टर सीज खनन माफिया को रंगे हाथों पकड़ाखेतों को खोखला कर रहे खनन माफियाफोटो... फरीदपुरफरीदपुर, भुता।भुता के ग्राम बरुआ हुसैनपुर में शुक्रवार रात जेसीबी से अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी ने माफिया को रंगे हाथों पकड़ लिया। मुकदमा पंजीकृत कराकर तीनों वाहनों को सीज कर दिया।शुक्रवार रात ग्राम बरुआ हुसैनपुर में ग्रामीणों द्वारा खनन अधिकारी को अवैध खान की सूचना दी गई। सूचना पर खनन अधिकारी मनीष कुमार व थाना पुलिस ने छापा मारकर जेसीबी व तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मिट्टी से भरे तीन ट्रैक्टरों व जेसीबी को सीज कर दिया, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी समेत तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज ये लोग रात्रि में अवैध खनन का का...