बदायूं, मई 22 -- नायब तहसीलदार बिसौली अमित तोसीर ने अवैध खनन एवं मिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। नायब तहसीलदार ने मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।बताया जाता है कि गांव अमरौली की ओर से कस्बा सैदपुर की तरफ अवैध रूप से मिट्टी ले जाई जा रही थी। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक से मिट्टी परिवहन संबंधी अनुमति के कागजात मांगे, लेकिन वह कोई भी वैध प्रपत्र पेश नहीं कर सका।इसके बाद नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना वजीरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही मामले की रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- मिट्टी के अवैध खनन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...