अवैध खनन करते दर्जन भर ट्रक सीज
गंगापार, मई 20 -- शंकरगढ़ थाना अंतर्गत पीपीजीसीएल पावर प्लांट बारा के सामने बुधवार को तहसील प्रशासन और शंकरगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने उपजिलाधिकारी बारा डॉ. गणेश कनौजिया के नेतृत्व में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के गिट्टी, बालू का परिवहन कर रहे 12 ट्रकों को सीज कर दिया गया है। इस अभियान में लगभग पंद्रह लाख के राजस्व का लाभ हुआ है। जांच अभियान में पावर प्लांट चौकी प्रभारी देवेंद्र देव सहित राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की, जिसमें कई वाहन बिना रॉयल्टी एवं आवश्यक कागजात के खनिज परिवहन करते पाए गए उपजिलाधिकारी बारा की लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- कटिहार : ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.